गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

हाल ही के दिनों में मृतक शिक्षकों को दिया गया श्रद्धांजलि

दैनिक बुद्ध का सन्देश

 

पयागपुर / बहराइच | पूर्व माध्यमिक विद्यालय पयागपुर (कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी) के परिसर में एक आवश्यक बैठक एवं शोक सभा बृजेश कुमार तिवारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ; जिसमें बृजेश कुमार तिवारी द्वारा अपने विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महापुरवा में प्रधान शिक्षिका के पद पर कार्यरत रहीं ऊषा द्विवेदी एवं प्राथमिक विद्यालय गोसाईं पुरवा में कार्यरत रहे प्रधान शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के सर्वप्रिय मंत्री अजय कुमार मिश्र के असामयिक निधन पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संस्मरण को याद करते हुए रुंधे गले से श्रद्धांसुमन अर्पित की | बैठक में उपस्थित सभी साथियों राजेन्द्र नाथ शर्मा , बृजभूषण त्रिपाठी, जिला मंत्री राजेश कुमार मिश्र , चन्द्रशेखर तिवारी, राजकुमार पाण्डेय ,अजय कुमार श्रीवास्तव , शिव श्याम मिश्र , दीनानाथ दीक्षित , राकेश यादव , हरी राम यादव ,पंकज प्रकाश मिश्र , अभिकेष तिवारी, विनोद कुमार पांडेय , कृष्णा वती ,अंकुर शुक्ल, जीतू मिश्र द्वारा दिवंगत शिक्षकों को याद करते हुए उनके संस्मरण पर व्यापक चर्चा करते हुए दुःखी मन से श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा पीड़ित परिवार को इस असहनीय पीडा को सहन करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की | इस अवसर पर पवन कुमार शुक्ल, प्रमोद कुमार गुप्ता, सतीश कुमार रूपेश कुमार, राजकुमार पाण्डेय , आलोक कुमार शुक्ल , सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य सभी साथीगण उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अन्त में सभी के द्वारा मौन रहकर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान एवं शांति प्रदान करने एवं परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से करते हुए सभा का समापन किया गया |

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

ब्यूरो चीफ बहराइच दैनिक बुद्ध का संदेश समाचार पत्र

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!