गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
बहराइच

एनडीपीएस एक्ट में पांच अभियुक्त किए गए गिरफ्तार

गिरफ़्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया

ब्यूरो दैनिक बुद्ध का सन्देश

बहराइच | अपराध करने वालों को दंड अवश्य मिलना चाहिए | बहराइच में तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला के नेतृत्व में अब अपराधियों की खैर नहीं है जो अपराध करने का मंसूबा पाले हुए हैं उनके मंसूबों पर दिनों दिन बहराइच पुलिस अधीक्षक के द्वारा पानी फेरा जा रहा है और लगातार धर पकड़ भी की जा रही है तथा दिनों दिन लूट के नए-नए खुलासे भी किया जा रहे हैं | इसी के तहत थाना को० देहात जनपद बहराइच क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक  बृजेन्द्र कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस बल द्वारा मु0अ0सं0-280/2024 धारा -8/20 NDPS ACT में अभियुक्तगण अमित गोस्वामी पुत्र बनवारी उम्र 22 वर्ष निवासी तुलसीरामपुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच, सुशील कुमार गोस्वामी पुत्र दुखरन उम्र 24 वर्ष निवासी देवदत्तपुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच , समीर नन्दन पुत्र त्रिफुराजदत्त उम्र 35 वर्ष निवासी गुरचाही थाना पयागपुर जनपद बहराइच ,रोहित गोस्वामी पुत्र संतोष गोस्वामी उम्र 22 वर्ष निवासी तुलसीरामपुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच , दीपक गौतम पुत्र विश्वराम गौतम उम्र 24 वर्ष निवासी देवदत्तपुरवा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को गठित की गई टीम द्वारा टिकोरा मोड़ से सीतापुर रोड से गिरफ्तार कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही करके न्यायालय भेज दिया गया | इनके पास तीन सूटकेस मय एक प्लास्टिक की बोरी में सील सर्व मोहर 41.202 किलोग्राम मय 04 बडल सफेद कपड़े सील सर्व मोहर 100-100 ग्राम नमूना माल नाजायज गांजा कुल 41.602 किलोग्राम बरामद किया गया | गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक बृजेन्द्र कुमार मिश्र,उ०नि० शैलेन्द्र कुमार सोनकर ,उ0नि0 रमेश कुमार यादव, हे0 का पंकज यादव ,हे0 का० परमेश्वर सिंह , का० जयशंकर पाठक थाना कोतवाली देहात जनपद-बहराइच शामिल रहे |

Related Articles

Back to top button