गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर: ब्लाक कर्मचारियों ने हर घर तिरंगा फहराने के लिये निकाली जागरूकता रैली

दैनिक बुद्ध का संदेश
तुलसियापुर/सिद्धार्थनगर। बढनी ब्लाक के कर्मचारियों ने आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत घर घर तिरंगा फहराने को लेकर जागरूकता रैली निकाला गया। जिसमें खण्ड विकास अधिकारी सहित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत विभाग, सेकेट्री, सपाईकर्मी, बालविकास परियोजना विभाग, मनरेगा कर्मचारी, कृषि विभाग के कर्मचारी गण सम्मलित हुए।

खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला के निर्देशन में हर घर तिरंगा जागरूकता रैली कार्यक्रम साकुशल सम्पन्न हुआ। बढनी ब्लाक के कर्मचारी, आजीविका मिशन और आंगनवाड़ी की महिलाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर 15 अगस्त की अवधि तक हर घर तिरंगा फहराने की लोगों से अपील किया। यात्रा ब्लाक परिसर से शुरू होकर बढनी तिराहा, मालगोदाम और बढनी बाजार होते हुए पुनः ब्लाक परिसर में आकर सम्पन्न हुआ। यात्रा के समय सभी कर्मचारी और महिलाओं के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज रहा। खण्ड विकास अधिकारी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि इस वर्ष देश आजादी के 75 वे वर्ष पुरा कर रहा है। ये दिन भारत के सभी नागरिकों को आजादी का जश्न मनाने व राष्ट्र के प्रति नैतिक जिम्मेदारी को समझते हुए हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के लिए आग्रह किया। देश के आजादी के लिए अपने जान को न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। तिरंगा यात्रा को देखते ही लोगों में उत्साहवर्धन दिखा। ग्रामीण और शहर के लोग भी तिरंगा यात्रा में शामिल होकर हर घर तिरंगा लगाने की अपील किया। जागरूकता रैली माध्यम से लोगों को अपने घर पर एक एक झंडा लगाने का आवाहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान सहायक विकास अधिकारी जगजीवन प्रसाद, ब्लाक मिशन प्रबंधक उमेश कुमार भारद्वाज, कमलेश बेनवंशी, अमित कुमार यादव, राजेश कुमार, रविकांत यादव, अवधेश यादव, अनूप कुमार रावत, विजय बहादुर, ग्राम प्रधान शारदा देवी, महेश सहित सैकड़ों स्वयं सहायता समूह की महिलाओं और आंगनवाड़ी कार्यकत्री मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!