अभ्युदय कार्यक्रम में सम्मानित हुए छात्र एवं छात्राएं

बस्ती। यूनीक ग्लोबल एकेडमी पायकपुर में वार्षिकोत्सव में अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ यूनीक ग्लोबल एकेडमी के एमडी संतोष कुमार श्रीवास्तव तथा डायरेक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष यूनीक साइंस एकेडमी सुनील कुमार श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। भटपुरवा इंटर कालेज के भूतपूर्व शिक्षक ब्रह्मदीन त्यागी को विद्यालय के एमडी संतोष कुमार श्रीवास्तव द्वारा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती वंदना साक्षी, स्वागत गीत पिंकी और साक्षी, रामायण ,केशरी के लाल, यशी उपाध्याय ने धारा 30 हटाओ गीत को प्रस्तुति दिया, मुख्य रूप से नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस का कार्यक्रम प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। विद्यालय में प्लेवे से श्लोक पाण्डेय, एल के जी से आयांश पटेल, आयांश यादव, यूकेजी से आन्या चतुर्वेदी, प्राइमरी से सृष्टि उपाध्याय, अदित्य चौहान, पलक,सौरभ वरुन, प्रियांशी, जानवी चतुर्वेदी ने प्रथम, जूनियर से अंश कुमार वरुन, विकास, रजनीश कुमार ने प्रथम, सीनियर से रघुदत्त, शिवा चतुर्वेदी, साक्षी सिंह, मानसी, अस्मित यादव, शिवांगी दूबे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सभी को विद्यालय के एमडी संतोष कुमार श्रीवास्तव,डायरेक्टर आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बच्चो को पुरस्कार वितरण कर उनका हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन साकेत मिश्रा के साथ आराध्या मिश्रा और सिफा ने किया।कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष यादव ने सभी अभिभावक का धन्यवाद करते हुए किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन्द्र शुक्ला, जे पी तिवारी, अनूप खरे, जगदीश प्रसाद मिश्र ,अरविंद पाल, महंत राम वर्मा, पंकज, अनुराग शुक्ला तथा यूनीक साइंस एकेडमी और यूनीक ग्लोबल एकेडमी के समस्त स्टाफ आदि मौजूद रहे।




