सिद्धार्थनगर : साईकिल सहित तीन बोरी यूरिया व एक बोरी धान बीज छोड़कर हुआ फरार

दैनिक बुद्ध का संदेश
खुनुवां/सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुश्री प्राची सिंह के आदेश/निर्देश के क्रम में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सिद्धार्थ के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़़ देवेश कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में और प्रभारी निरीक्षक शोहरतगढ़ राजकुमार पाण्डेय के नेत्तृव में चौकी प्रभारी खुनुवां जगत नरायण यादव मय हमराही भारत नेपाल सीमा के बॉर्डर के पिलर संख्या 557 के निकट देखा कि एक व्यक्ति साइकिल पर तीन बोरी यूरिया खाद व एक बोरी धान बीज लेकर आ रहा था।
वहीं पुलिस वालों को देखकर साइकिल और यूरिया खाद व बीज मौके पर छोड़कर भाग गया। तत्पश्चात पुलिस ने कब्जे में लेकर कस्टम के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान चौकी प्रभारी खुनुवां जगत नरायण यादव, कांस्टेबल अंगद सिंह और कांस्टेबल निशान्त सिंह मौजूद रहें।




