गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : वारंट पर पुलिस ने साक्षी को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
बांसी/सिद्धार्थनगर। बृहस्पतिवार को गोल्हौरा थानाक्षेत्र के सेखुईया गांव निवासी पॉक्सो एक्ट के केस से सम्बंधित एक साक्षी को पुलिस ने वारंट जारी होने पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। न्यायालय ए.एस.जे./एस.पी.एल. पॉक्सो एक्ट सिद्धार्थनगर बनाम अमरीश उर्फ मेही वाद संख्या 47/16 अपराध संख्या 414/16 धारा 354 ए, 504, 506, आईपीसी व 7/8 पॉक्सो एक्ट से प्राप्त वारन्ट पर गोल्हौरा थाने की पुलिस ने उक्त गांव निवासी सुनील कुमार चौधरी पुत्र राकेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक रणविजय सिंह व मुख्य आरक्षी जनार्दन यादव शामिल रहे। पुलिस के अनुसार सुनील उक्त मुकदमें में साक्षी था। कई नोटिस जारी होने के बाद भी जब वह न्यायालय में हाजिर नही हुआ, तो उसके खिलाफ वारंट जारी हो गया।

Related Articles

Back to top button