गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
सोनभद्र

स्कूल के टापर्स बच्चों को मिठाई खिला पुरस्कृत किया, सोनभद्र

स्कूल के टॉपर्स को मिठाई खिला पुरस्कृत किया

सोनभद्र। मां वैष्णों मार्डन गर्ल्स हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। स्कूल के प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला ने बताया कि हाईस्कूल में काव्यकुंज ने 92.5 प्रतिशत, साक्षी त्रिपाठी ने 92.16 प्रतिशत, अनामिका त्रिपाठी ने 91 प्रतिशत, रिशी केशरी ने 89 प्रतिशत, नेदा परवीन ने 88.8 प्रतिशत व संजय यादव ने 88.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रबंधक रमाशंकर दूबे ने टापर्स छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर उत्साह वर्धन किया। उन्होंने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दिया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य उमाकांत शुक्ला ,
शिक्षक ऋचा पाण्डेय, सोहन पाठक, अखिलेश तिवारी, किरण शुक्ला, विनय कुमार, अमित पटेल आदि रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!