गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : हवन यज्ञ के साथ श्री राम कथा की हुई पूर्णाहुति

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। मिठवल ब्लॉक के ग्राम लौकिया दुख हरण माता मंदिर के प्रागंण में चल रही नव दिवसीय रामकथा का बुधवार को समापन हो गया। इस मौके पर हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया। एवं18 अप्रैल 2024 दिन बृहस्पतिवार को भंडारे का दिन सुनिश्चित किया गया है। अंतिम दिवस भक्तों को अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराते हुए देश की सुप्रख्यात कथावाचका आचार्य प्रेमा पान्डेय ने कहा कि जिसका मन हमेशा परमात्मा से जुड़ा हुआ है। उसके मन में परमात्मा बसे रहते हैं। जीव उन्हीं का अनुसरण करता है। हर सभी के जीवन में परेशानियां आती हैं। यहां तक कि भगवान के जीवन में भी कष्ट आया, जिसको उन्होंने अपनी लीलाओं के माध्यम से दूर किया। साथ ही मनुष्य को अपनी लीला का दर्शन कराया और संदेश दिया। हमें अपने मार्ग में आने वाली कठिनाइयों का पूरी दृढ़ता के साथ सामना करना चाहिए। इससे कभी विचलित न हों।

भगवान हमारी रक्षा करेंगे। वही हमें अंधकार से निकाल कर उजाले की ओर ले जायेंगे। सिर्फ अपने ऊपर भरोसा रखें। क्योंकि करने वाले भगवान हैं। उन्होंने कहा कि जब सब जीवात्मा परमात्मा के पास पहुंच जाते हैं। तो परमात्मा उनका स्वागत करते हैं। लेकिन पहले जीव परमात्मा की ओर अग्रसर तो हो। तभी भगवान उसका उद्धार करेंगे। प्रभु की भक्ति में अवश्य मन लगाएं। कथा के आयोजक व कथावाचक आचार्य प्रेमा पान्डेय ने बताया कि यह राम कथा मां भवानी के प्रागंण में चल रहे राम कथा तत्वाधान में संचालित थी। जो09 अप्रैल2024 से प्रारम्भ होकर 17 अप्रैल 2024 को समाप्त हुई। समापन पर यजमान द्वारा व्यासपीठ की भव्य आरती उतारी गई। अंत में भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर चंद्र प्रकाश दुबे सुभाष चंद्र दुबे भाजपा वरिष्ठ नेता हरिश्चंद्र दुबे शिवांश दुबे देव दुबे भारत लाल पांडे रामसुख पांडे राज मंगल मिश्रा नीलमणि त्रिपाठी सुधीर शंकर त्रिपाठी सतीश चंद्र यादव कोमल प्रसाद संजय गौड़ राम ललित साधु विश्वकर्मा बाबा बेचन दास बाबा राम कुबेर दास पवन पांडे सुरेंद्र कुमार शुक्ला सूर्यबली चौधरी बजरंगी लाल कोकिला दुबे गोपाल गौरी शंकर राजाराम जगराम गौड़ बलराम श्याम बहादुर सहित भारी संख्या मे भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button