गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशबलरामपुरब्रेकिंग न्यूज़

तुलसीपुर : देवीपाटन मन्दिर के महंन्थ योगी मिथिलेश नाथ ने विधि विधान से पूजन कर किया कलशयात्रा किया शुभारंभ

तुलसीपुर। जनकपुर स्थित श्री मुक्तेश्वर नाथ महादेव मंदिर में गत वर्षो की भांति इस नववर्ष एवं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर श्री राम कथा का आयोजन चेयरमेन डॉ.धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रथम दिवस परम पूज्य महंत मिथलेश नाथ योगी द्वारा विधि विधान से पूजन अर्चन कर हजारों माताओं बहनों द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी। जिसका नेतृत्व युवा संत सर्वेश महराज ने किया। 09 दिनों तक सायं 6 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक श्रीराम कथा उसके बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा।
इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष जन्मेजय सिंह, जिला मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस,वरिष्ठ पत्रकार सर्वेश सिंह,सुजीत शर्मा,गौरव मिश्र आदि सैकडों लोगों ने भाग लिया।

Related Articles

Back to top button