अयोध्या धाम से लौटे बजरंग दल जिला संयोजक का हुआ स्वागत,बीजपुर/ सोनभद्र

*अयोध्या धाम से लौटे
बजरंग दल जिला संयोजक संदीप गुप्ता का लोगो नें किया स्वागत*
*प्रभु श्री राम जी के पवित्र पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर बजरंग दल के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने विश्व हिंदू परिषद् /बजरंग दल सोनभद्र विभाग से संगठन का प्रतिनिधित्व करते हुए तीर्थ क्षेत्र पुरम के नगर प्रमुख के दायित्व पर 45 दिनों तक लाखों राम भक्तों कि सेवा में तन- मन से समर्पित रहे।*
*सेवा पूर्ण करके अपने कार्यक्षेत्र जिला रेणुकूट में पूनः संगठन कार्यों के निर्वहन पर वापस लौटे इस दौरान जगह-जगह विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र व फूल मालाओं से स्वागत कर अपने पदाधिकारी को सम्मानित किया।*
*बेड़ियां हनुमान मंदिर बीजपुर में प्रखंड मंत्री चंदन गुप्ता ने अंग वस्त्र पहनाकर व जिला सेवा प्रमुख संजय गुप्ता ने पुष्प -माला पहनाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया*
*वही चेतवा में प्रखंड सह मंत्री राजेश गुर्जर ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान विद्यार्थी संपर्क प्रमुख प्रेमलाल, रोहित सिंह, प्रखंड सह मंत्री संतोष गुप्ता, संतोष सोनी, आनंद, पंकज, रामप्रवेश, रवि, धर्मेंद्र, गोपाल मेडिकल , वीरेंद्र के साथ बीजपुर प्रखंड के सभी कार्यकर्ताओं ने स्वागत कर सम्मानित किया।*
