अंकित सिंह राठौर बनाये गये समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव, सोनभद्र

*अंकित सिंह राठौर बनाये गये समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी में अंकित सिंह राठौर को प्रदेश सचिव बनाया गया है जिसकी वजह से सोनभद्र के छात्रों में हर्ष का माहौल है। छात्रों ने अंकित सिंह को प्रदेश सचिव बनाये जाने पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का
आभार जताया व 2024 की तैयारी में जोर शोर से चल रही है समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने की कसम भी खाई।
छात्रों ने कहा कि जिस तरह समाजवादी पार्टी ने अंकित सिंह पर भरोसा किया है प्रदेश सचिव बना कर उस भरोसे को छात्र और मज़बूती से आगे बढ़ाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की संस्तुति पर समाजवादी छात्र सभा, उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को नामित किया गया ।
बधाई देने वालो में बादल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रिंकू मौर्या, विकाश केशरी, बलराम सोनी, रोशन सोनी, रोहित पाण्डेय,रोनू सिंह, मुकेस भारती,अशोक यादव बलवंत सिंह आदि लोग रहे।




