गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

क्षेत्राधिकारी सदर नें सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस कर्मी को शाल भेट कर भावभीनी बिदाई दी, सोनभद्र

*क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी को शॉल भेंट कर उन्हे भावभीनी विदाई दी गयी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य व अच्छे स्वास्थ्य की कामना की गयी-* 30.11.2023 को जनपद सोनभद्र से 01 पुलिसकर्मी उ0नि0 त्रिवेणी सिंह अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। इस अवसर पर पुलिस लाइन चुर्क सभागार कक्ष में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए उक्त पुलिसकर्मी हेतु विदाई समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी सदर , संजीव कटियार द्वारा विदाई समारोह में सम्मिलित होकर उनको उपहार, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति-पत्र देकर उनके आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना कर शुभकामनाओं सहित विदाई दी गयी । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारीगण द्वारा भी सेवानिवृत होने वाले पुलिसकर्मी को अपनी शुभकामनायें दी गई ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!