गंगा दशहरा पर गंगा महाआरती महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब
राष्ट्र, राष्ट्रीयता प्रथम, धार्मिक, सास्कृतिक व हिंदुत्व का अभियान रुकने वाला नही- राघवेन्द्र प्रताप सिंह

डुमरियागंज/सिद्धार्थनगर। राप्ती नदी तट पर गंगा दशहरा के शुभ अवसर पर धर्म रक्षा मंच द्वारा आयोजित माँ अचिरावती गंगा राप्ती महाआरती महोत्सव कार्यक्रम में आस्था का जनसैलाब उमड़ा पड़ा। कार्यक्रम में भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं द्वारा राप्ती तट पर दीप जलाकर सामूहिक आरती की गई, वही प्रसाद वितरण के बाद देर रात तक चले भजन संध्या कार्यक्रम में कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों से देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहें। इस दौरान श्रद्धालुओं ने राप्ती रूपी गंगा मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और जीवन में शुद्धता बनाए रखने की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक द्वारा राप्ती रूपी मां गंगा का विद्वान पुरोहित पंडित राकेश शास्त्री विधिविधान से पूजन कर क्षेत्र व क्षेत्रवासियों के खुशहाली व कुशलता की कामना की। पूर्व राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे उत्सव से भारतीय सनातन धर्म और परंपराएं प्रगाढ़ होंगी। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति के प्रति लोगों को जागरूक करना है, जिससे समाज में फैली कुरीतियों को दूरकर समरसता कायम किया जा सके। मेरे द्वारा हिंदुत्व व विकास के पथ पर अनेकोनेक विकास कार्यों के साथ ही साथ सनातन और हिंदुत्व को मजबूत करने का कार्य निरंतर किया जा रहा हैं। चुनाव होता रहेगा जीत हार की परवाह नहीं हैं, लेकिन मेरा धार्मिक, सांस्कृतिक, हिन्दुत्व, राष्ट्र, राष्ट्रीयता से सम्बन्धित अभियान व कार्यक्रम निरंतर चलता रहेगा। गायक सुनील ओझा मधुर, अनीशा वर्मा की टीम ने अपने भजनों से भक्तिमय माहौल बनाकर श्रद्धालुओं को पूरी रात खूब झुमाया। राघवेन्द्र सिंह ने आए हुए सम्मानितजनों व जागरण टीम को अंगवस्त्र से सम्मानित किया। राघवेन्द्र सिंह ने गंगा दशहरा की बधाई देते हुए श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित कर इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए धर्म रक्षा मंच की पूरी टीम व आये हुए श्रद्धालुओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में सुरक्षा की दृष्टिकोण से पुलिस बल जवान मुस्तैदी से लगे रहे, वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल कैम्प भी लगाया गया था। दौरान एसडीएम डा संजीव दीक्षित, सीओ बृजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, उपनिरीक्षक प्रीति सिंह, डा. दशरथ चौधरी, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, लवकुश ओझा, चंद्र प्रकाश उर्फ चंदू चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पाण्डेय, पप्पू श्रीवास्तव, लालजी शुक्ला, मधुसूदन अग्रहरि, शत्रुहन सोनी, राजन अग्रहरि, संतोष पासवान, अमरेंद्र त्रिपाठी, रमेशधर द्विवेदी, एस.पी. श्रीवास्तव, संतोष अग्रहरि, शत्रुधन मिश्रा, अंकित श्रीवास्तव आदि सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें।

