गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़

प्राथमिक विद्यालय पर रसोईया सम्मान समारोह का किया गया आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला,गोरखपुर। गोला विकासखंड प्राथमिक विद्यालय आनंदगढ़ एवं कंपोजिट विद्यालय रजौली पर धनतेरस पर्व के पावन शुभ अवसर पर रसोईया सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष हरेकृष्ण दुबे द्वारा दोनों विद्यालय में कार्यरत सभी रसोइयों के लिए भारतीय परिधान एक साड़ी और मिष्ठान वितरित किया गया।

उनके निष्ठा पूर्वक कार्य प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और शासन से अपील करते है कि उनके मानदेय नियमित प्रतिमाह खाते में भेजा दिया जाए। जिससे उनका भरण पोषण किया जा सके जरूरत पड़ी तो उच्च अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। इस अवसर पर चंदन तिवारी समाजसेवी वरिष्ठ अध्यापिका रंजना पांण्डेय प्रधानाध्यापिका मालती देवी पवन कुमार राय सूर्य प्रकाश यादव गंगाधर दूबे शालिनी शुक्ला गायत्री यादव किरण यादव संध्या दूबे सहित आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button