गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

संतकबीरनगर : नगर पंचायत बेलहर कला में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की रही धूम

दैनिक बुद्ध का सन्देश
संतकबीरनगर। जिले के ग्रामीण अंचल में मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम की धूम रही। ब्लॉक मुख्यालय, पंचायत भवनों व स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में नगर पंचायत बेलहर कला के लोगों ने हाथ में मिट्टी लेकर पंच प्रण लिया।

वक्ताओं ने कार्यक्रम में ग्रामीणों को आजादी के नायकों की वीरगाथा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके अलावा लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया। अधिशाषी अधिकारी अमित कुमार सिंह व नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार निषाद के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ। लोगों ने मिट्टी हाथ में लेकर पंच प्रण लिया। बाद में इस मिट्टी को एक कलश में इकट्ठा किया गया। इसी दौरान आशुतोष राय, अरुण राय सभासद, रमाकांत कन्नौजिया, कुलदीप लाल, परविंद कुमार, राम करन, दिलीप कुमार सभासद, सतीश राय, यदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button