गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर से किया मिट्टी इकट्ठा

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़़,सिद्धार्थनगर। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन के क्रम में भाजपा सिद्धार्थनगर के जिला संयोजक कन्हैया पासवान एवं जिला महामंत्री विपिन सिंह के नेतृत्व में बूथ संख्या 146 महली, 147 मदरहना जनूबी, 148 महला तथा 149 मदरहना उर्फ रामनगर में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत हर घर से मिट्टी इकट्ठा किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष नगर पालिका सिद्धार्थनगर अर्चिष्मान मिश्र व दीपक त्रिपाठी की गरिमामयी उपस्थिति रहीं। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप राघवेन्द्र दिवेदी, बूथ अध्यक्ष महली संजय पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष मदरहना जनूबी शुशील पाण्डेय, बूथ अध्यक्ष महला उमाकान्त शुक्ल, बूथ अध्यक्ष मदरहना उर्फ रामनगर केशव वर्मा, राधेश्याम मिश्र, राम लखन उपाध्याय, विनोद मिश्र एवं भारतीय जनता पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button