गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : महंगाई, भ्रष्टाचार को लेकर सपाइयों ने किया धरना प्रदर्शन, 16 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा ।

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़, सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर सपा नेता उग्रसेन सिंह की अगुवाई में सपाइयों ने धरना प्रदर्शन किया, महंगाई, भ्रष्टाचार,पुलिसिया उत्पीड़न समेत 16 सूत्रीय राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रदीप कुमार यादव को सौंपा गया। हजारों की संख्या में सपाईयों ने सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में सपा कार्यालय से लेकर पुलिस पिकेट, तहसील परिसर तक प्रदर्शन किया, तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया, भाजपा की नीतियों का विरोध किया, महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है, इस भाजपा की तानाशाही सरकार में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है, हमें एक होकर इस भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार हर मुद्दे पर विफल है, शोहरतगढ़ में तहसील,थानों,ब्लॉक स्तर पर भ्रष्टाचार बढ़ा है, जिससे आम जनमानस पूरी तरीके से परेशान है, आने वाले 2024 के चुनाव में शोहरतगढ़ की जनता भाजपा को माकूल जवाब देने का काम करेगी। कार्यक्रम में अनिल सिंह, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, विभा शुक्ल, जहीर मालिक, वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, अब्दुल कलाम आजाद, राम सजीवन पांडेय, रामू यादव, विष्णु उमर, वकार खान,जय प्रताप यादव, सुरेंद्र यादव, टिकोरी यादव, अली अहमद, हरिराम शर्मा, रामदेव यादव, सुनील यादव, मुस्तकीम,रमेश यादव, मुकेश पांडेय, सत्यानन्द सिंह, गुड्डू सिंह, अशफाक पटेल, राहुल पांडेय, अजीम खान, अनुराग श्रीवास्तव, शोएब खान समेत हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!