उत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर
एएसपी ने एलडीएम व जनपद के बैंक मैनेजर के साथ साइबर अपराध एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में की गोष्ठी

सिद्धार्थनगर। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर डॉ0 अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर प्रशान्त कुमार प्रसाद ने एलडीएम व विभिन्न बैंकों के बैंक मैनैजर के साथ साइबर अपराध एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में गोष्ठी की किया। गोष्ठी के दौरान साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु साइबर फ्राड से सम्बन्धित समस्यायें एवं निराकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी तथा समन्वय हेतु मासिक गोष्ठी तथा पुलिस व बैंक के कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। वही कैश वैन सिक्योरिटी हेतु सीसीटीवी कैमरा लगाने इत्यादि के सम्बन्ध में वार्ता की गयी।




