ब्लॉक मुख्यालय पर मुख्य अतिथि पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित की गई क्षेत्र पंचायत की बैठक
दैनिक बुद्ध का सन्देश

दैनिक बुद्ध का सन्देश
पयागपुर / बहराइच। आज ब्लॉक मुख्यालय पयागपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी ,विधानसभा संयोजक निशंक त्रिपाठी रहे । बैठक में सभी जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी । बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा पीएम किसान निधि की 20वीं किस्त जारी करने का भी शुभारंभ किया गया जिसका लाइव प्रसारण बैठक में आए हुए सभी लोगों ने देखा। बैठक को सकुशल संपन्न कराने हेतु खंड विकास अधिकारी और उनकी समस्त टीम को इस बैठक में आए हुए मुख्य अतिथियों के द्वारा सरहा गया और धन्यवाद भी ज्ञापित किया गया। पयागपुर प्रमुख प्रतिनिधि समय प्रसाद मिश्र को एडीओ पंचायत पयागपुर ने रामलला का फोटो सप्रेम भेंट किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि पयागपुर समय प्रसाद मिश्रा, एडीओ पंचायत तेज नारायण राव, खंड विकास अधिकारी पयागपुर दीपेंद्र कुमार पांडे, सीएचसी पयागपुर अधीक्षक धीरेंद्र त्रिपाठी, पूर्ति निरीक्षक पयागपुर ललित कुमार पाठक , जिला उपाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी, मंडल अध्यक्ष प्रमोद पांडेय जी,किसान मोर्चा से विजय पाल सिंह , संचालन कर्ता आनंद बिहारी शुक्ला ,सभी पत्रकार बंधु,और आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे ।



