सिद्धार्थनगर : शिक्षक दिवस पर विद्यालय में कम्प्यूटर कक्ष का हुआ उद्घाटन

दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शिक्षक दिवस पर ब्लाक संसाधन केन्द्र परिसर के कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय शोहरतगढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल द्वारा शिक्षक बच्चों के साथ के काटकर शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डा0 राधाकृष्णन की जयन्ती मनाते हुए विद्यालय के नव स्थापित कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया।
उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में शिक्षा का बहुत ही विशेष महत्व है। इसलिए अभिभावकों को बच्चों के शिक्षा के प्रति काफी जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। इन्हें रूचिपूर्ण वातावरण और बेहतर पठन-पाठन सुविधा मिलने से यह देश की तरक्की में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि आधुनिक समय में विद्यालय में कम्प्यूटर के माध्यम से अब बच्चे शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस दौरान विद्यालय प्रधानाध्यापक तुलसीराम, एआरपी मुस्तन शेरूल्लाह, महेश त्रिपाठी, अमित कुमार, पप्पू सिंह, उत्तम कुमार, अरुण कुमार, योगेन्द्र प्रसाद, कान्स्टेबल बृजेश यादव आदि लोग मौजूद रहें।




