सीडीओ ने विकासखंड कर्नलगंज के समस्त कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोन्डा। जनपद के मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अंकिता जैन ने विकासखण्ड करनैलगंज के समस्त कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान विकासखंड परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा समस्त कार्यालयों में अभिलेखों का सुव्यवस्थित एवं अद्यतन संधारण सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए गए।प्रधानमंत्री मॉडल आवास के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया,जो प्रगति पर पाया गया।मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्माण कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।निरीक्षण के क्रम में यह भी पाया गया कि कार्यालयों में अधिकारी एवं कर्मचारियों की नाम-पट्टिकाएं प्रदर्शित नहीं थीं। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी, कर्नलगंज को निर्देशित किया गया कि सभी नाम,पट्टिकाएं अनिवार्य रूप से स्थापित कराना सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान बृजेश दुबे,वरिष्ठ सहायक की जी.पी.एफ. पासबुक का अवलोकन किया गया।अवलोकन के दौरान यह पाया गया कि पासबुक में अंकित प्रविष्टियों पर उनके स्वयं के हस्ताक्षर के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी के स्थान पर किसी अन्य के हस्ताक्षर प्रतीत होता हैं।उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच हेतु जिला विकास अधिकारी,गोन्डा को निर्देशित किया गया है।




