Uncategorized
बीजेपी के पूर्व सांसद पर थाना फूकने वाले बयान पर मुकदमा दर्ज हो, शत्रुंजय मिश्रा, सोनभद्र
बीजेपी के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार का वीडियो सोसल मीडिया में वायरल होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने ऐसे बयान की कड़ी निन्दा की है साथ ही पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से इस पूरे प्रकरण में माहौल ख़राब करने जैसे बयान पर मुकदमा दर्ज करने की मांग किया गया है। कांग्रेस प्रवक्ता शत्रुंजय मिश्रा ने कहा की एक कार्यक्रम में पूर्व सांसद छोटे लाल खरवार समाज कल्याण मंत्री संजीव गोड और क्षेत्राधिकारी और कई थानों के थानाध्यक्ष के सामने थाना और कचहरी को फूकने और गाली देने जैसे अमर्यादित बयान दे दिया ।और मणिपुर में बीजेपी मुख्यमंत्री को फेल बता दिया। ऐसे बयान किसी सत्ता पक्ष के पूर्व सांसद का जो जनता के बीच दे रहे है बिल्कुल निंदनीय है। शत्रुंजय मिश्रा ने कहा कि बीजेपी में कानून व्यवस्था ध्वस्त है , कुछ महीने पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने अपने एक बयान में लटके झटके दिखाने वाले बयान दिया गया था ,जिसपर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। अब देखना है बीजेपी पूर्व सांसद के ऐसे बयान वायरल होने पर सोनभद्र पुलिस कब मुकदमा दर्ज करती है । या बीजेपी अपने इन पूर्व सांसद पर कोई संगठनात्मक कार्यवाही करती है। ऐसे बयान से जनता में माहौल ख़राब होगा। श्री मिश्रा ने कहा की बीजेपी में इनके नेता ही अपने सरकार की किरकिरी करा रहे है। इस पूरे प्रकरण को मुख्यमंत्री को भी पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा। उक्त मौके पर प्रमोद पांडे , महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे, युवा कांग्रेस नेता धीरज पांडे, सूरज यादव, ललन सिंह, सहित आदि ने निंदा की कार्यवाही की मांग किया।


