गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

शोहरतगढ़ : गाँव की समस्याओं का होगा गाँव मे समाधान- राम सिंह

शोहरतगढ़ ब्लॉक के नीवी गाँव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं पर दिया गया जोर


दैनिक बुद्ध का सन्देश
शोहरतगढ़,सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ ब्लाक के ग्राम पंचायत नीबी में गाँव की समस्या गाँव में समाधान करने हेतु पहली पाली में ग्राम चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ (आईएसबी) राम सिंह ने की। चौपाल कार्यक्रम में राशनकार्ड, वृद्धावस्था, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन, अन्त्योदय राशनकार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड समेत ग्राम विद्दुतिकरण, पीएम आवास योजना, मनरेगा योजना, किसान सम्मान निधि, व्यक्तिगत शौचालय आदि योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इसके साथ ही कार्यक्रम में शासन द्वारा चलायी जा रही गरीब कल्याण व अन्य लाभकारी योजनाओं के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि खुले में शौच की बजाए शौचालय का प्रयोग करें। खुले में शौच करने से गांव में गंदगी फैलती है जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां जन्म लेती है। गांव को साफ सुथरा रखें। इस दौरान चौपाल कार्यक्रम में कुल 17 मामले आये, जिनमे मौके पर 6 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। कार्यक्रम को ग्राम प्रधान शीला चौरसिया, तकनीकी सहायक पीयूष मिश्रा, तकनीकी सहायक अजय पाण्डेय, ग्राम विकास अधिकारी अजय भारती, पूर्ति निरीक्षक रामसेवक यादव, समाज कल्याण विभाग के प्रमोद कुमार, प्रधान प्रतिनिधि राजनेत चौरसिया उर्फ छोटू चौरसिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान प्रमुख रूप से पंचायत सहायक माया देवी, रोजगार सेवक सुभाष चौरसिया, प्रधानाचार्य हाजरा खातून, सप्लाई इंस्पेक्टर रामसेवक यादव, लेखपाल बबिता सिंह समेत गाँव के राधेश्याम, अर्जुन प्रसाद, जंग बहादुर, रामसेवक, राजबहादुर, रामप्रीत, गुड़िया, शकीना, चांदनी, उर्मिला आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!