Uncategorized
बध हेतु ले जा रहे एक मैजिक 2 गो बंश बरामद 1 गिरफ्तार, करमा/सोनभद्र
*थाना करमा पुलिस द्वारा वध हेतु ले जा रहे एक अदद मैजिक से कुल 02 राशि गोवंश किया गया बरामद, मौके से 01 नफर अभियुक्त गिरफ्तार , पुलिस अधीक्षक, डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में गोवंश तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 30 अप्रैल को थाना करमा पुलिस द्वारा एक अदद मैजिक वाहन संख्या UP 64 BT 2474 से थाना करमा क्षेत्र से झारखण्ड/बिहार वध हेतु ले जा रहे 02 राशि गोवंश को बरामद किया गया तथा मौके से 01 नफर अभियुक्त रफीक अहमद पुत्र जलील निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया । उक्त के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 43/2023 धारा 3/5/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* रफीक अहमद पुत्र जलील निवासी ग्राम बहुअरा थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र । *बरामदगी का विवरण-* 01. 02 राशि गाय । 02. 01 अदद मैजिक वाहन संख्या UP 64 BT 2474 । *बरामद करने वाली पुलिस टीम –* 1.प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र । 2.उ0नि0 रुपेश कुमार सिंह, थाना करमा,जनपद सोनभद्र । 3.हे0का0 मनिराम सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र । 4. हे0का0 महेन्द्र कुमार, थाना करमा, जनपद सोनभद्र।


