गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पुर्ण व समय बद्ध तरीके से किया जाय सुनिश्चित, जिलाधिकारी, सोनभद्र

शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ का आयोजन मई महीने के तीसरे शनिवार को किया गया। मुख्य सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने कहाकि शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से किया जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। प्रकरणों का समाधान सम्पूर्ण तहसील समाधान दिवस के मौके पर विभागीय कार्मिकों की टीम द्वारा किया जायेगा और जो मामले एक या दो दिन के अन्दर निस्तारित नहीं होंगे, उनका निस्तारण उच्च स्तरीय अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निस्तारित किया जायेगा। ‘‘सम्पूर्ण समाधान दिवस ‘‘ में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ग्राम स्तर के समस्या का समाधान सम्बन्धित अधिकारी जिम्मेदारी के साथ निभायें, अनावश्यक रूप से छोटे कार्मिकों व शिकायतकर्ताओं को परेशान न होना पड़ें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह, मुख्य विकास अधिकारी ,उप जिलाधिकारी घोरावल रमेश कुमार व तहसीलदार आदि ने 45 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये और 04 टीम को क्षेत्र में भेजकर 04 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 09 मामले निस्तारित हुए, बाकी 36 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। राबर्ट्सगंज तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्र की अध्यक्षता में सम्पन्न कराया गया, इस मौके पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिह, उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज शैलेन्द्र कुमार मिश्रा व तहसीलदार आदि ने 83 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 09 मामलें निस्तारित किये गये और 03 टीमों को क्षेत्र में भेजकर 03 प्रकरणों को निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस राबर्ट्सगंज में कुल 12 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) आशुतोष दूबे, उप जिलाधिकारी ओबरा प्रभाकर सिंह व तहसीलदार आदि ने 18 शिकायतें सुनते हुए ,मौके पर ही 01 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस ओबरा में कुल 01 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 17 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के लिए अपर जिलाधिकारी (नमांमि गंगे) द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। तहसील दुद्धी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुईं, इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी ने शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को गहनता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी दुद्धी श्याम प्रताप सिंह, तहसीलदार, सी0ओ0 आदि ने 24 शिकायतें सुनते हुए,मौके पर ही 2 मामलें निस्तारित किये गये और 01 टीम को क्षेत्र में भेजकर 01 प्रकरणों को निस्तारित किये गये, इस प्रकार सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी में कुल 03 मामले निस्तारित किये गये, बाकी 21 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!