Uncategorized
अपर पुलिस अधीक्षक ने महिला थाना का आकस्मिक किया निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश, सोनभद्र
*अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश-* 12 अप्रैल को अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षक के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए थाना कार्यालय, हवालात, कंप्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर, अपराध रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए व्यवस्थित रख-रखाव हेतु महिला थानाध्यक्ष को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया । इसके अतिरिक्त थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया ।



