गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

धोखा धड़ी करने वाले 2 गिरफ्तार, सोनभद्र

*थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा छल एवं कपट पूर्वक फर्जी कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर व फर्जी इम्पोस्टर मे धोखा धड़ी करने वाले 02 नफर गिरफ्तार।* दिनांक 06.04.2023 को वादिनी शिवकुमारी पत्नी राजकुमार निवासिनी ग्राम-रौप, पो०-सहिजनकलां, परगना-बड़हर, जनपद-सोनभद्र के द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तहरीर दी गयी कि विपक्षीगण 01. अशोक पटेल पुत्र रामसिंह निवासी बिचपई, 2. लछिमन पुत्र रामदास निवासी पुसौली थाना रा0गज जनपद सोनभद्र 3. ओमप्रकाश पुत्र अज्ञात 4.जय सिंह पुत्र रामउग्रह सिंह 5. अजय सिंह पुत्र रामऊग्रह सिंह, 6. शान्ति देवी पत्नी स्व0 रामउग्रह सिंह निवासीगण करनौल जनपद चन्दौली के द्वारा छल एवं कपट पुर्वक फर्जी कूटरचित आधार कार्ड बनवाकर व फर्जी इम्पोस्टर खड़ाकर 57 लाख 76 हजार रुपये लेकर आ0न0 86 मी रकबा 0.878 हेक्टेयर, आ0नं0 85 रकबा 0.0160 हेक्टेयर व आ0नं0 88 रकबा 1.524 हेक्टेयर का फर्जी रजिस्ट्री कर दिया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना रॉबर्ट्सगंज पर मु0अ0सं0-175/2023 धारा 406, 419, 420, 467, 468, 471 भा0द0वि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त घटना मे संलिप्त वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक जनपद सोनभद्र द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर को विशेष निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 10.04.2023 को थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुसौली बैंक तिराहे के पास से उक्त घटना में संलिप्त 02 नफर वांछित अभियुक्त गण को गिरफ्तार किया कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की गयी । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-* 1. लक्ष्मन पुत्र स्व0 रामदास, निवासी ग्राम पुसौली, थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 58 वर्ष । 2. अशोक पटेल पुत्र राम सिंह, निवासी बिचपई, थाना रा0गंज जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 54 वर्ष। *गिरफ्तारी करने वाले पुलिस टीमः-* 1. उ0नि0 बालेन्द्र यादव प्रभारी चौकी हिन्दुआरी, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र । 2. मुख्य आरक्षी दीपक कुमार चन्देल, चौकी हिन्दुआरी, थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र। 3. आरक्षी देवेन्द्र कुमार, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र।

Related Articles

Back to top button