गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

गोला : पशु हत्या कर तस्करी करने के आरोप में गोला पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला,गोरखपुर। जिला पुलिस मुखिया डा गौरव ग्रोवर के कुशल निर्देशन व एस पी आर ए दक्षिणी अरुण कुमार सिंह व सी ओ गोला जगतराम कन्नोनिया के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी मय हमराही व पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा गठित स्पेशल टीम तथा एस ओ जी व सर्विसलान्स सेल की मदद से बीते शुक्रवार को गोला थाना क्षेत्र के ग्राम ककरही के पूरब स्थित बाग में गो बंश पशुओं की क्रूरतम हत्या पशुओं के खाल मांस व शरीर के अन्य हिस्सो के टुकड़े बरामद को लेकर गोला थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 107/23 धारा 3/5/8 उ प्र गोबध निवारण अधिनियम के मुकदमे का सफल अनावरण रविवार को करते हुए गोला पुलिस ने छः लोगो को गिरफ्तार कर अभियुक्तों के पास से चार अदद चाकू/दाव व दो मोबाइल बरामद किया है।

साथ ही उपरोक्त अपराध संख्या में लगे उपरोक्त धाराओं के साथ 4/25 आम्र्स एक्ट लगाते हुए उपरोक्त लोगो को जेल भेज दिया साथ शेष अभियुक्तोंकी तलाश गोला पुलिस व संयुक्त टीम सरगर्मी के साथ कर रही है।गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में पिंटू उर्फ किलकिल पुत्र झिनक ,मुकेश लोना उर्फ पकौड़ी पुत्र जेठ प्रसाद,,पिंटू लोना पुत्र किशोरी प्रसाद निवासी मर्चिपार थाना बड़हलगंज,नेहाल अहमद पुत्र मोहम्मद हनीफ , मोहम्मद शाद पुत्र नेहाल अहमदनिवासी नसीरपुर थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ व सज्जाद पुत्र हमीद निवासी वार्ड नं 9 कस्बा गोला काली चैरा थाना गोला गोरखपुर है।गिरफ्तार करने वालो में प्रमुख रूप से थानाध्यक्ष गोला अश्वनी कुमार तिवारी एस आई अनीश सिंह मायाराम यादव बिकाश सिंह अमित कुमार सिंह कॉन्स्टेबल संदीप यादव वीरेंद्र चैधरी ज्वाला सिंह प्रदीप जायसवाल विकास सिंह शिवचरण चैरसिया,स्पेशल टीम से एस एस आई अरुण कुमार सिंह हेड कॉन्स्टेबल अनिल यादव कॉस्टेबल सत्येंद्र भाष्कर मृत्युंजय यादव व एस ओ जी टीम से एस आई मनीष यादव प्रभारी हेड कॉन्स्टेबल राजमंगल सिंह अरुण खरवार करुणा पतितिवारी दुर्गेश कुमार मिश्रा रवि चैधरी सर्विलांस टाइम्स हेड कॉस्टेबल मनोज कुमार चैरसिया अरुण यादव रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!