महराजगंज : बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा एक ब्यक्ति मौके पर पहुंची पुलिस

दैनिक बु़द्ध का संदेश
महराजगंज। भारत- नेपाल के सोनौली कस्बे के भारतीय स्टेट बैंक के पास स्थित बीएसएनएल के मोबाइल टावर पर काफी ऊंचाई पर एक व्यक्ति के चढ़ कर बैठ जाने के बाद हड़कंप मच गया।
बताते चले कि राहगीर से लेकर पुलिस के लोग मौके पर पहुंचकर टावर पर चढ़े व्यक्ति को नीचे आने के लिए सिफारिश करने में लगे रहे । मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने उससे नीचे उतरने के लिए कहा और कहा कि उसकी सारी समस्या दूर की जाएंगी। करीब 1 घंटे तक युवक मोबाइल टावर पर बैठकर आत्म हत्या कर लेने की बात लोगों से कहता रहा। बताया गया कि टावर पर चढ़ा व्यक्ति रोडवेज बस का चालक है जिसका नाम अख्तर बताया जा रहा है। रोडवेज विभाग में पैसा बकाया को लेकर वह टावर पर चढ़कर खूब ड्रामा किया। जो चर्चा का विषय बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने बहुत प्रयास कर के उक्त व्यक्ति को टावर से नीचे उतारा और उस की समस्या का समाधान किया।




