गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

घोरावल नगर में संन्तोष भारती की निर्मम हत्या से आक्रोश, सोनभद्र

घोरावल नगर में संतोष भारती की निर्मम हत्या से आक्रोश. बताया गया कि 29 मार्च को घोरावल नगर निवासी लल्लन एवं निशू संतोष भारती पुत्र रामनाथ को पिकअप से सामान उतारने के लिए घोरावल मंडी समिति में लेकर गए लेकिन संतोष 29 तारीख और 30 तारीख की रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने लल्लन और निशु साह से पूछताछ शुरू की वे लगातार अगले दिन आने की आश्वासन देते रहें। परिजनों ने कोतवाली में बृहस्पतिवार की रात संतोष के अपहरण की तहरीर दी ।कोतवाली पुलिस ने अपहरण एवं एससी एसटी मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू किया शुक्रवार को दोपहर 11:00 बजे घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करीबराव ग्राम में पुलिया के नीचे एक संदिग्ध लाश मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस की टीम वादी को साथ ले जाकर घटनास्थल पर शिनाख्त कराया तो मृतक के कपड़े जूते और डेड बॉडी को देखकर उसके परिजनों ने संतोष के रूप में सीनाख्त की जिससे कोहराम मच गया ।संतोष 1 वर्ष पुत्री का पिता है ।मामले की सूचना घोरावल नगर में पहुंचने पर आक्रोश व्याप्त हो गया। घटनास्थल अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अमित कुमार उप जिलाधिकारी रमेश कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे उन्होंने परिजनों को अभियुक्तों की गिरफ्तारी और आवश्यक कार्यवाही तथा मृतक के परिजनों को आवश्यक सहायता का आश्वासन दिया। आक्रोशित ग्रामीणों ने घोरावल नगर तिराहा शाम 4:00 बजे से चक्का जाम कर दिया समाचार लिखे जाने तक पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी परिजनों को समझाने बुझाने में लगे रहे। कोतवाली पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बिहार एवं अन्य स्थानों पर रवाना कर दी गई है शीघ्र ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया ।दलित युवक की नृशंस हत्या से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!