गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : उप जिलाधिकारी ने किया जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का उद्घाटन


सिद्धार्थनगर। प्रदेश सरकार द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में नवप्रवर्तनों को बढ़ावा दिए जाने हेतु विशेष बल दिया जा रहा है। जिसमें असंगठित क्षेत्र के नव अन्वेषको/नवप्रवर्तको,जो ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्यरत हैं ,के सृजनात्मक एवं रचनात्मक शोध एवं अन्वेषण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तको हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन जनपद के असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तको के प्रोत्साहन हेतु एक रचनात्मक कदम है ।इस दिशा में जिला विज्ञान क्लब द्वारा वैज्ञानिक प्रयास किया जा रहा है।

विचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उ प्र शासन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उ प्र के संयुक्त तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब सिद्धार्थनगर द्वारा डायट परिसर में असंगठित क्षेत्र के नवप्रवर्तको हेतु जिला स्तरीय नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते हुए प्रमोद कुमार प्रतिनिधि जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी बासी ने संबोधित किया। अध्यक्षीय संबोधन में उपेंद्र कुमार उप शिक्षा निदेशक/प्राचार्य डायट बासी क्षेत्र ने नवप्रवर्तन के क्षेत्र मे जिला विज्ञान क्लब द्वारा आयोजित उक्त वैज्ञानिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि असंगठित क्षेत्र के नव अन्वेषकों द्वारा कृषि तथा घरेलू उपयोग के सामान,जैव विविधता के सृजनात्मक उपयोग,पौधों की प्रजातिया ,जड़ी बूटी,ऊर्जा उत्पादन/संरक्षण के उपकरण आदि पर वैज्ञानिक से सृजनात्मक मॉडल प्रस्तुत कर जनपद में नवप्रवर्तन की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया जा रहा है। इस अवसर पर जनपद के तमाम असंगठित क्षेत्र के लोगों द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर नवप्रवर्तन से संबंधित वैज्ञानिक मॉडल प्रस्तुत किए गए ।जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागी अभिषेक चौधरी द्वारा बनाए गए वैज्ञानिक मॉडल क्राप सिक्योरिटी अलार्म तथा उदित नारायण द्वारा मिट्टी के घड़े द्वारा निर्मित कूलर ,अभय द्वारा बनाए गए केले के रेशे से गमले ,मनीष द्वारा मिट्टी के घड़े के माध्यम से जल शुद्धीकरण प्रणाली यंत्र, कंचन मौर्या द्वारा प्राकृतिक सूचक अश्वनी राय द्वारा निर्मित राकेट का मॉडल प्रस्तुत करने पर पुरस्कृत व सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उल्लेखनीय योगदान देने पर खंड शिक्षा अधिकारी खेसरहा कामता प्रसाद ,अभिषेक केसरी प्रतिनिधि कौशल विकास मिशन, रितेश कुमार जिला समन्वयक निर्माण, एसआरजी अंशुमान सिंह ,ए आर पी नेबूलाल ,डायट प्रवक्ता मोहम्मद यूनुस , अनुराग कुमार श्रीवास्तव ,डॉ प्रतिभा सिंह, बद्रीनाथ त्रिपाठी,समजर बिंद ,फुलकान अहमद ,अनिल कुमार बिंद , मार्तंड कुमार ,एमके धवन समेत तमाम लोगों को मुख्य विकास अधिकारी की तरफ से सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता वी एन त्रिपाठी तथा अतिथियों का स्वागत जिला समन्वयक सच्चिदानंद व आभार ज्ञापन सिद्धार्थ शंकर ने किया ।इस अवसर पर निशांत सिंह, दिनेश कुमार अग्रहरी रत्नेश कुमार सिंह ,धीर सिंह चौहान , सारिका पवार ,मो शाहिद खान, स्तुति मिश्रा , प्रियंका सिंह , रजनी जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!