Uncategorized
टैम्पो बाइक के टक्कर में तीन घायल, सोनभद्र
टैम्पो, बाइक के टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर , करमा थाना क्षेत्र के केकराही रेलवे क्रॉसिंग के सामने मुख्य रोड मिर्जापुर सोनभद्र पर बुधवार को दोपहर लगभग बारह बजे बाइक सवार व टैम्पो में आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें वाइक सवार पति पत्नी बच्चा बुरी तरह गिरकर कर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विपिन तिवारी ने घायलों को सहयोग प्रदान करते हुए पास के अस्पताल प्राथमिक स्वास्थ्य केकराही में भर्ती कराया जहां प्रथम उपचार कर जिलाअस्पताल कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बैडाड़ निवासी विश्वास मौर्या (30)वर्ष पुत्र ओम प्रकाश मौर्या अपनी पत्नी पूनम(28)वर्ष व बच्चे प्रिंस(9)वर्ष के साथ वैष्णव देवी दर्शन करने डाला जा रहे थे। पत्नी सुमन के गोद में दो वर्षीय बच्चा जय भी था परंतु उसे थोड़ा भी खरोच नहीं है।विश्वास जैसे ही रेलवे क्रासिंग केकराही बाजार में पहुँचा सामने से आ रही टैम्पो ने विपरीत दिशा में बाइक में ठोकर मार दिया जिसमें विश्वास का दाहिना पैर टूट गया व शिर में गम्भीर चोटे आयी है वही पत्नी पूनम दाहिने हाथ व शर फट जानें से गम्भीर रुप घायल हो गई बेटा प्रिंस के शर में गम्भीर चोटे आयी हैं। जहां चिकित्सकों ने प्रथम उपचार कर तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


