Uncategorized
एस ओजी व करमा पुलिस द्वारा 15 किग्रा 850 ग्राम गाजा के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार, करमा/सोनभद्र
एसओजी व थाना करमा पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 15 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा(कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये) व एक अदद मोटरसाइकिल बरामद-* पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में 13.03.2023 को एसओजी व थाना करमा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त सुधीर सिंह उर्फ शिशु पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम कुशी कैथी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र के कब्जे से15 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमत लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये) व एक अदद मोटर साइकिल बरामद कर गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना करमा पर मु0अ0सं0 33/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. सुधीर सिंह उर्फ शिशु पुत्र गणेश सिंह निवासी ग्राम कुशी कैथी, थाना करमा, जनपद सोनभद्र । *बरामदगी का विवरण-* 1. अभियुक्त के कब्जे से 15 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती लगभग 01 लाख 50 हजार रुपये) 2. एक अदद मोटर साइकिल सीडी डीलक्स संख्या(UP 64 AR 4541) । *अभियुक्त सुधीर सिंह उर्फ शिशु का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0-711/2021 धारा 279, 304(ए) भादवि, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र । 2. मु0अ0सं0-33/23 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट, थाना करमा, जनपद सोनभद्र । *गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली टीमः* 01. प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, थाना करमा जनपद सोनभद्र । 02. निरीक्षक श्री शेषनाथ पाल, एसओजी प्रभारी, जनपद सोनभद्र । 03. व0उ0नि0 श्री विमलेश कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र । 04. उ0नि0 श्री राजेन्द्र प्रसाद दूबे, थाना करमा, जनपद सोनभद्र । 05.हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0सतीश कुमार सिंह का0 रितेश पटेल, का0 अजीत यादव, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र । 06. हे0का0 सौरभ कुमार राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र । 07. हे0का0 मनीराम सिंह, थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।



