गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

दुष्कर्म कारित करने व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोनभद्र

*थाना ओबरा पुलिस द्वारा महिला से दुष्कर्म कारित करने व जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी को किया गया गिरफ्तार-* आवेदिका द्वारा थाना ओबरा पर लिखित प्रार्थना पत्र दी गयी कि वादिनी को शादी का झाँसा देकर दुष्कर्म कारित करने तथा मारपीट किया जा रहा है जिसके सम्बन्ध में थाना ओबरा पुलिस द्वारा स्थानीय पर मु0अ0सं0-34/2023 धारा 376, 452, 504, 506 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था । उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डा0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व मे थाना ओबरा पुलिस की टीम गठित कर शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये । टीम के अथक प्रयास से आज दिनाकं 25.02.23 को मुखबिर खास की सूचना पर डिग्री कालेज के पास से अभियुक्त संजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र मोतीलाल ग्राम बिल्ली मारकुण्डी प्राइमरी स्कूल के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया । *गिरफ्तार अभियुक्त-* 1.संजीव कुमार उर्फ राजू पुत्र मोतीलाल ग्राम बिल्ली मारकुण्डी प्राइमरी स्कूल के पीछे, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1. प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र । 2. उ0नि0 अमित कुमार त्रिपाठी चौकी प्रभारी कस्बा, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र । 3. का0 राम सिहं यादव, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!