उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर : छठवीं बार लगातार अध्यक्ष हुए अरुण कुमार प्रजापति

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, सिद्धार्थनगर का वार्षिक अधिवेशन पशु चिकित्सालय, बासी के प्रांगण में संपन्न हुआ।
- जिसमें पर्यवेक्षक एवं चुनाव अधिकारी के रूप में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर द्वारा नामित पशु चिकित्सा अधिकारी,जोगिया डॉ बलराम चौरसिया एवं मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सिद्धार्थनगर के प्रतिनिधि के रूप में उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ सीएल वर्मा उपस्थित रहे। द्विवार्षिक अधिवेशन में अतिथि के रूप में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह एवं मंत्री शैलेंद्र गुप्ता के साथ पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी एसोसिएशन के प्रदीप सिंह भी उपस्थित रहे।द्विवार्षिक अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संयुक्त मंत्री अश्वनी मिश्रा ने किया।पशुधन प्रसार अधिकारी संघ सिद्धार्थनगर के द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि यहां उपस्थित सभी सम्मानित साथी पुरानी पेंशन से वंचित हैं और नई पेंशन नीति के अंतर्गत आते हैं,मैं सभी युवा साथियों से अपील करूंगा कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद द्वारा पुरानी पेंशन बहाली के लिए किए जा रहे आंदोलन में शत-शत भागीदारी करने का वादा करें। द्विवार्षिक अधिवेशन को जिला मंत्री शैलेंद्र गुप्ता पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव ने भी संबोधित किया। द्विवार्षिक अधिवेशन को संबोधित करते हुए पशुधन प्रसार अधिकारी संघ, सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ संघर्षों के लिए जाना जाता है और अपने कार्यों को करते हुए कर्मचारी हितों के लिए जो भी संघर्ष करना पड़ेगा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी और शिवबरन सिंह यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश आवाहन पर जनपद अध्यक्ष और मंत्री के साथ कदम से कदम मिलाकर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ संघर्ष करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा। वार्षिक अधिवेशन के द्वितीय सत्र में चुनाव अधिकारी डॉ बलराम चौरसिया एवं उनके द्वारा नामित उप चुनाव अधिकारी अनिल सिंह एवं शैलेंद्र गुप्ता जी द्वारा चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए अध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मंत्री,सयुंक्त मंत्री, कोषाध्यक्ष, ऑडिटर पद हेतु आवेदन मांगे गए, जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर लगातार छठवीं बार निर्विरोध अरुण कुमार प्रजापति, जिला मंत्री के पद पर अवनीश त्रिपाठी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अरुण कुमार,संयुक्त मंत्री के पद पर बृज किशोर गुप्ता,कोषाध्यक्ष के पद पर अरविंद कुमार चौधरी और ऑडिटर के पद पर प्रियंका श्रीवास्तव निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत निर्विरोध चुने गए। वहीं पर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने राजेंद्र यादव और दिवाकर मिश्रा को संरक्षक,अश्वनी कुमार मिश्रा को उपाध्यक्ष,रमेशचंद्र कों संगठन मंत्री,अरुण शुक्ला कों प्रचार मंत्री,बाल चंद चौधरी कों सोशल मीडिया प्रमुख,धर्मेंद्र सिंह कों प्रवक्ता सहित सुजीत सिंह, शैलेंद्र द्विवेदी,शशांक प्रभाकर चौधरी,जय शंकर चौधरी को जिला कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया। पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश यादव ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ एमपी सिंह,डॉ आरबी यादव,डॉ विजय कुमार, डॉ जेएल चौधरी फार्मासिस्ट दीनानाथ यादव रवि कुमार अनिल कुमार ने सभी कों बधाई देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की।




