गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

महिला शिक्षक संघ संगठन नें स्थापना की दूसरी वर्ष गाठ मनाई, सोनभद्र

महिला शिक्षक संघ ने संगठन स्थापना की दूसरी वर्षगांठ पर काटा केक संगठन की एकता पर चर्चा करते हुए सभी को एकजुटता की दिलाई शपथ । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के स्थापना की द्वितीय वर्षगांठ उरमौरा में संघ से जुड़ी शिक्षिकाओं द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं प्रथम महिला शिक्षिका ज्योतिबाफूले जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान गायत्री त्रिपाठी द्वारा सरस्वती वंदना एवं सोनाली मजूमदार द्वारा एक सुंदर स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। संघ की दूसरी वर्षगांठ को सभी लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को केक खिला कर उल्लास के साथ मनाया। सभी ने संगठन को आगे बढ़ाने का निश्चय लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कृषि विभाग की दरकशा जी मौजूद रहीं। तत्पश्चात् सोनाली मजुमदार, शाजमा द्वारा महिलाओं को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की गई। इसके बाद मुख्य अतिथि जी ने कहा कि आज हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि महिलाओं के हित को लेकर आवाज उठाने वाले संगठन महिला शिक्षक संघ का ‌द्वितीय स्थापना दिवस जनपद में मनाया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है। इसके बाद सुमन भारती, कोमल साहू ने कन्या भ्रूण हत्या से संबंधित बहुत ही मनमोहक कविता प्रस्तुत की। महिला शिक्षक संघ सोनभद्र की जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी ने कहा कि हमारा संगठन महिलाओं के हितों को लेकर सदैव प्रयासरत है। इसके पश्चात जिला महामंत्री कुंजलता त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने महिला शिक्षिकाओं को एक मंच दिया है इससे पूर्व किसी ने भी महिला शिक्षिकाओं के हित के विषय में नहीं सोचा ऐसे में हम सबको एकजुट रहकर महिला शिक्षक संघ को मजबूती प्रदान करनी है। संगठन मेरा नही बल्कि हम सब का है, सबका साथ हम सब का विकास इस संगठन में निहित है। प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य महिला शिक्षकों के हक को लेकर संगठन का गठन कर इतिहास रचने का कार्य किया है एवं महिलाओं को उनके कर्तव्यों से परिचित कराया। इसी के साथ कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए जिला उपाध्यक्ष वर्षा वर्मा के द्वारा लैपटॉप के माध्यम से सालभर की कार्यों को दर्शाया गया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गायत्री त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रीता कुमारी, संगठन मंत्री नमिता सिंह, अर्चना सिंह विशाखा केडिया, जिलामंत्री रुचि राय, जिला मीडिया प्रभारी कोमल साहू, ब्लॉक अध्यक्ष रावर्ट्सगंज शाजमा, ब्लॉक अध्यक्ष करमा अनुपमा सिंह, ब्लॉक महामंत्री करमा सुमन कुमारी भारती, ब्लॉक वरिष्ठ अध्यक्ष कमलेश कुमारी, ममता, सुषमा, श्वेता, परवीन बेगम सहित भारी संख्या में महिला शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष कौशर जहां सिद्दीकी और जिला मीडिया प्रभारी कोमल साहू द्वारा कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों एवं शिक्षिकाओं का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button