गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना प्रभारियो द्वारा सुनी गयी समस्या, सोनभद्र

*थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा आमजन की समस्याओं को सुना गया* थाना समाधान दिवस के अवसर पर जनपदीय पुलिस के थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर आम जन की समस्याएं सुनी गयी । इस दौरान प्राप्त प्रार्थनापत्र एवं उनके निस्तारण का विवरण निम्नवत है-* थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना रॉबर्ट्सगंज पर कुल 16 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमे से 02 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना चोपन पर 08 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमे से 07 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना रामपुर बरकोनिया पर कुल 03 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमे से कुल 02 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना कोन पर कुल 07 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमे से कुल 01 का मौके पर निस्तारण किया गया, थाना जुगैल पर कुल 02 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण मौके पर किया गया, थाना दुद्धी पर 04 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया, थाना विण्ढमगंज पर 02 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए जिनमें से 01 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया, थाना बभनी पर 07 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 01 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, थाना बीजपुर पर 03 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 03 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, थाना करमा पर 05 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ जिनमें से 05 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया । इसके अलावा थाना पन्नूगंज पर 05, थाना म्योरपुर पर 02, थाना अनपरा पर 02, घोरावल पर 10, तथा थाना शाहगंज पर 01 प्राप्त हुआ जिनका शीघ्र ही निस्तारण कर दिया जायेगा । इसके साथ ही थाना रायपुर, थाना माँची, थाना ओबरा, थाना हाथीनाली, थाना पिपरी तथा थाना शक्तिनगर पर कोई प्रार्थनापत्र प्राप्त नहीं हुआ । इस प्रकार जनपद में प्राप्त कुल 77 प्रार्थनापत्रों में से कुल 25 प्रार्थनापत्रों का मौके पर ही निस्तारण किया गया जबकि शेष बचे प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के सम्बंध में आवश्यकतानुसार कार्रवाई कर शीघ्र निस्तारण किया जायेगा ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!