Uncategorized
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में परेड की ली सलामी किया निरीक्षण सम्बंधित को दिया दिशा निर्देश, सोनभद्र
*एसपी द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड की ली सलामी तथा पीआरवी वाहनों, गैस गोदाम, बैरक इत्यादि का किया गया निरीक्षण, तत्पश्चात मेस में बने भोजन की गुणवत्ता को चेक करते हुए सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश-* पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा पुलिस लाइन चुर्क में शुक्रवार परेड का सलामी ली गई तत्पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया । इस दौरान यू0पी0 -112 वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण / सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी तथा पीआरवी कर्मियों को अपने कर्तव्य के बारे में सजग रहने के लिए निर्देशित किया गया । तदोपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा गैस गोदाम, बैरक का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात मेस में बने भोजन को भोजनालय कक्ष में खाकर खाने की गुणवत्ता को चेक किया गया । इस दौरान पुलिस लाइन में बेहतर साफ-सफाई हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया । इस मौके पर क्षेत्राधिकारी कार्यालय अमित कुमार, प्रतिसार निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


