गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

अध्यापक की पिटाई से छात्रा हुई बेहोश, जिला अस्पताल इलाज जारी, मधुपुर/सोनभद्र (संबादाता)

अध्यापक की पिटाई से छात्रा हुई बेहोश, रावर्ट्सगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर मधुपुर बाजार में स्थित ओम शिव शिवा इन्टर कालेज में पढ़ने वाली छात्रा खुशी केशरी पुत्री स्वर्गीय पप्पू केशरी जो कक्षा 10 की नियमित छात्रा है। छात्रा सुबह स्कूल पढ़ने गयी थी। उसने बताया कि क्लास में अन्य बच्चे शोर मचा रहे थे जिससे अध्यापक का पारा चढ़ गया। पारा चढ़ते ही अकारण छात्रा की धुआंधार डंडे से पिटाई शुरू कर दी। जिससे छात्रा की हालत गंभीर होने पर भी अध्यापक को रहम नहीं आई तब तक जब तक छात्रा बेहोश नहीं हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे छात्रा के भाई सूरज केशरी ने बताया कि विद्यालय पहुंचने पर अध्यापक फरार हो गया था। तब हम लोग इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर ले गए। जहां एक भी डॉक्टर नहीं मिले। बहन हमारी घंटो तड़पती रही। एंबुलेंस के सहयोग से जिला अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचने पर छात्रा को भर्ती किया गया जहां इलाज चल रहा है। इस सम्बन्ध में बिद्यालय के प्रबंधक से वार्ता कर हमारे संवाददाता ने बताया कि प्रबंधक का कहना है कि बालिका पहले से बीमार थी ऐसा कुछ नहीं है। प्रबंधक ने अध्यापक द्वारा की गई पिटाई की घटना से इनकार किया है। प्रबंधक का कहना है कि पहले भी ऐसा एक दो बार हो चुका है। इस संबंध में नवागत चौकी प्रभारी सुकृत जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होते ही मैं मौके पर गया था। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ कि अध्यापक द्वारा पिटाई की गई है। परंतु अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुआ है। तहरीर मिलते ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि मिली जानकारी के अनुसार इस घटना की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक को भी दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!