गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर शान्ति व सूरक्षा के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह द्वारा किया गया निरीक्षण, सोनभद्र

*नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा किया जा रहा भ्रमण/निरीक्षण-* नववर्ष के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था किया गया चुस्त-दुरुस्त। ➡️विभिन्न पर्य़टक स्थलों व पिकनिक स्पॉट पर पर्याप्त पुलिस बल की लगायी गयी ड्यूटी। ➡️समस्त क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारियों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए लगातार रखी जा रही सतर्क दृष्टि ➡️सोशल मीडिया टीम द्वारा लगातार शरारती तत्वों पर रखी जा रही नजर। पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस के साथ पैदल गस्त किया गया । अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पर्यटक स्थल, पिकनिक स्पॉट पर भ्रमण कर वहा पर लगे पुलिस बल का जायजा लिया गया। नव वर्ष के अवसर पर जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु प्रत्येक क्षेत्र में पुलिस मौजूद रहेगी। महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एन्टी रोमियो टीमे भी सभी जगह सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष/ चौकी प्रभारी को निरन्तर भ्रमणशील रहकर नव वर्ष को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही आमजन से अपील की जा रही है कानून का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ नववर्ष मनाये। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचित करे पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!