गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरितमानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ प्रारंभ, सोनभद्र

बल्ली पूजन के साथ श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के पंडाल बनने का कार्य हुआ प्रारंभ ,। श्री रामचरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ समिति की ओर से राबर्ट्सगंज नगर स्थित आरटीएस क्लब में 24 दिसंबर 2022 से होने वाले श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए समिति के पदाधिकारियों द्वारा बल्ली का पूजन- अर्चन कर पंडाल बनने के कार्य का शुभारंभ किया गया। इस दौरान समिति के महामंत्री सुशील पाठक ने बताया कि महायज्ञ समिति के अध्यक्ष सत्यपाल जैन के निर्देशन पर आगामी 24 दिसंबर 2022 से होने वाले 28वें श्री राम चरित मानस नवाह पाठ महायज्ञ के लिए बल्ली पूजा पांडाल का विधिवत पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी ही 111 भूदेव महायज्ञ में शामिल होंगे तथा ध्वनि विस्तारक यंत्र पूरे नगर में लगाए जाएंगे, ताकि मानस की चौपाइयों से समूचा शहर गुंजायमान रहे। बल्ली पूजन के दौरान शिशु त्रिपाठी, अजय कुमार शुक्ला, रमेश थर्ड, विमलेश सिंह, राजेश जायसवाल आदि लोग मौजूद रहे। उक्त आशय की जानकारी समिति के मीडिया प्रभारी हर्षवर्धन केसरवानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!