गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

पी सी एफ के नये फरमान से किसान हलकान, खाद के लिए भटक रहे इधर उधर, करमा/सोनभद्र (बिनोद मिश्रा)

पीसीएफ के नये फरमान से किसान हलकान, खाद के लिये भटक रहे इधर उधर , करमा विकास खण्ड के पांपी सोसाइटी पर खाद के लिये हलकान दिखे किसान पीसीएफ के नये फरमान जारी होने से किसान हैं आहत आवश्यकता अनुरूप नही मिल रही खाद कैसे होगी रबि की बुवाई प्राप्त जानकारी के अनुसार करमा विकास खण्ड के पांपी गोदाम पर केवल चेक धारी किसानों को खाद मिलने की ब्यवस्था है।किसान के खतौनी अनुसार मानक स्वरूप खाद का वितरण किया जाना है परन्तु गोदाम सचिव प्रेम चंद के अनुसार पीसीएफ का फरमान किसानों को बताकर बड़े किसानों को तीन बोरी डाई और लघु किसानों को दो बोरी डाई देने की बात बताई गई है। किसान प्रभा शंकर, सुशील कुमार,विनोद कुमार की मानें तो सचिव के इस फरमान से खेती नही हो पायेगी।किसान को बर्तमान समय में खाद बीज की आवश्यकता है।चेक धारी किसान अब क्या करेगा।उसे गोदाम का मेम्बर बनने का क्या मतलब है?किसान पीसीएफ के इस नये फरमान से आहत और निराश होकर खाद की तलाश में इधर उधर भटकने के लिए मजबूर हो गये है किसानों ने संबंधित अधिकारियों व जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!