गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

झारखंड महोत्सव का होगा आयोजन, भाजपा कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक, सोनभद्र

झारखंड महोत्सव का होगा आयोजन, भाजपा जिला कार्यालय पर हुई समीक्षा बैठक , एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत झारखण्ड स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित झारखण्ड महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। जिसकी तैयारी हेतु भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य उत्तर प्रदेश माननीय लक्ष्मण आचार्य भाजपा जिला कार्यालय पर एक आवश्यक बैठक में भाग लिया। बैठक में झारखण्ड महोत्सव की तैयारी की समीक्षा की व आगे कि रणनीति भी तय की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे व संचालन जिला महामंत्री कृष्णमुरारी गुप्ता ने किया। “एक भारत श्रेष्ठ भारत”, एक ऐसी नयी और प्रभावशाली योजना है जो मोदी सरकार द्वारा शुरु की गयी हैं। भारत के प्रधानमंत्री, श्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस (31 अक्टूबर 2015 को सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्म दिवस) पर इस नयी पहल को शुरु करने की घोषणा की थी। इस योजना का उद्देश्य मौजूदा सांस्कृतिक संबंधों के माध्यम से देश के विभिन्न भागों में एकता को बढ़ावा देना हैं। इसका उद्देश्य उन भारतीयों के बीच भी सम्बंधों को सुधारना है जो पूरे देश में अलग-अलग भागों में रह रहे हैं। ये पहल लोगों को लोगों से जोड़ेगी जो वास्तव में भारत में एकता को बढ़ायेगी। “एक भारत श्रेष्ठ भारत” मोदी सरकार द्वारा शुरु की जाने वाली नयी पहल है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभ भाई पटेल (31 अक्टूबर 2015) की 140वीं वर्षगाँठ के अवसर पर की थी। भारत विश्वभर में अपनी एकता, शान्ति और सद्भाव के लिये जाना जाता है। इसलिये, ये पहल सरकार द्वारा किया गया वो प्रयास है जिससे पूरे देश में लोगों को एक-दूसरे से जोड़कर एकता, शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा दिया जा सकेगा। ये देश के विकास को नयी ऊँचाईयों तक ले जाने के लिये किया गया महत्वपूर्ण कार्य है। इस योजना का उद्देश्य लोगों को एक दूसरे से जोड़ने के साथ ही साथ देश में शान्ति और सद्भावना को बढ़ावा देना हैं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने आये हुए सभी अतिथियों का स्वागत व आभार प्रकट करते हुए कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत होने वाले झारखण्ड प्रदेश का उत्सव प्रदेश नेतृत्व द्वारा सोनभद्र में करने को कहा जिसे हम सभी कार्यकर्ताओं को झारखण्ड प्रदेश का उत्सव मनाने का जो गौरव प्राप्त हुआ है, हम सभी कार्यकर्ता आज से ही कार्यक्रम की तैयारी मंे जुट जाये जिससे एक भव्य झारखण्ड उत्सव मनाया जा सके। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एक 13 सदस्यीय कमेटी का निर्माण किया गया है जो झारखण्ड प्रदेश से आये सभी लोगो का एक बडा समागम सोनभद्र में कराने का काम करेंगे। बैठक में मुख्यरुप से समाज कल्याण राज्यमंत्री संजय गोंड, दुद्धी विधायक रामदुलारें गोंड, पूर्व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह, पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, जिला महामंत्री रामसुन्दर निषाद, कृष्णमुरारी गुप्ता, जीत सिंह खरवार, जिला उपाध्यक्ष उदयनाथ मौर्य, अशोक मौर्य, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, विनोद पटेल, बलराम सोनी, संगीता गुप्ता, रविन्द्र अग्रवाल, बीडी विश्वकर्मा, रामयश पाण्डेय, संतोष सिंह बबलू, दिलिप पाण्डेय, मोहित पटेल, सत्यनारायण मेहता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!