गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशबाराबंकीब्रेकिंग न्यूज़राज्य

बाराबंकी : गौरक्षक बने राहुल गुप्ता, क्षेत्र के तस्करों में हड़कम्प

कर्सर..............गाय की रक्षा के लिए संगठन को धार दे रहे हैं मो0 शमीम अंसारी

दैनिक बुद्ध का संदेश

बाराबंकी। राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी का कारवा लगातार बढ़ता ही जा रहा है, जिससे क्षेत्र के गौतस्करों में हड़कम्प मच गया है। वहीं गाय प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राहुल गुप्ता के मनोयन से पूरे संगठन को एक नई ऊर्जा मिलेगी और वह गाय की समस्याओं को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उचित सुविधाएं उपलबध कराने के लिए 24 घण्टे तत्पर रहेंगे। गौरक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो0 शमीम अंसारी ने लोगों से अपील किया कि कहीं भी कोई समस्या हो तत्काल अवगत कराये गायों के इलाज के साथ चारा पानी की भी उचित सुविधा दिलाई जायेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के प्रस्ताव पर मसौली ब्लाक अध्यक्ष विशाल गुप्ता जी की सहमति से राहुल गुप्ता पुत्र गोपीचंद निवासी ग्राम चक मजरे रहरामऊ जनपद बाराबंकी को राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी से मसौली ब्लाक का महामंत्री मनोनीत किये जाने पर क्षेत्र के गौरक्षकांे में हर्ष की लहर दौड़ गई वही गौरक्षा वाहिनी के बढ़ते कारवा को देखकर गौतस्करों में हड़कम्प मच गया है।

राष्ट्रीय गौ रक्षा वाहिनी के जिलाध्यक्ष मो0 शमीम अंसारी ने राहुल गुप्ता से उम्मीद की है कि वह कि आप संगठन की उपेक्षा अनुसार अपनी कौशल क्षमताओं से संपूर्ण मसौली ब्लाक में संगठन को विस्तारित कर जिले में हो रही गोवंश की अवैध तस्करी एवं गौहत्या एवं पशु क्रूरता को रोकने हेतु तन मन धन से प्रयास करेंगे।इस सम्बंध में राहुल गुप्ता ने कहा कि संगठन संचालन में पूर्ण सहयोग करेंगे, राष्ट्रीय गौरक्षा वाहिनी की ओर क्षेत्र की गायों की समस्याओं के सम्बंधित बढ़ चढ़कर निदान किया जायेगा। कहीं भी बीमार गाय व गाय से सम्बंधित किसी भी समस्या के लिए क्षेत्रवासी तत्काल सूचना दे सकते हैं, गाय की रक्षा के लिए मैं 24 घण्टे तत्पर रहँूगा। गुप्ता को बधाई देने में वालों में मुख्य रूप से मो0 शमीम अंसारी, अवधेश वर्मा, अब्दुल मुईद, सुहैल अंसारी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे और श्री गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Back to top button