गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

समस्त थानों पर आयोजित किया गया , थाना समाधान दिवस, सोनभद्र

*⏩जनपद के समस्त थानों पर आयोजित किया गया "थाना समाधान दिवस"* *⏩उप जिलाधिकारी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर सुनी गई फरियादियों की समस्याएं* *⏩क्षेत्राधिकारियों सदर द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर थाना समाधान दिवस का किया गया आयोजन* *⏩जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीमों द्वारा गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु दिए गए निर्देश* जनपद के समस्त थानों पर "थाना समाधान दिवस" का आयोजन किया गया। उप जिलाधिकारी द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज पर तथा क्षेत्राधिकारी सदर चारु द्विवेदी द्वारा थाना रामपुर बरकोनिया पर थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों को समस्याओं को सुनकर कुछ का मौके पर निस्तारण किया गया तथा कुछ के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारण हेतु सम्बंधित को निर्देशित किया गया । निर्देशित किया गया कि जमीन सम्बंधित सभी प्रकरणों में पुलिस व राजस्व की टीमों द्वारा संयुक्त रुप से प्रकरण का निस्तारण किया जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग भटकना न पड़े व प्रकरणों का त्वरित व न्याय पूर्ण निस्तारण हो सके । इसी क्रम में समस्त थाना प्रभारी द्वारा अपने- अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!