गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

डा, मार्कंडेय राम पाठक, सारस्वत सम्मान से किये जाएंगे बिभूषित, सोनभद्र

डॉ मार्कंडेय राम पाठक 'सारस्वत सम्मान' से किए जाएंगे विभूषित, हर्ष सोनांचल के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम नाथ पाठक के सुपुत्र है डॉ मार्कंडेय राम पाठक अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा हिमांचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में 28 नवंबर को होगा सम्मान समारोह । जनपद के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं पूर्व विधायक स्मृति शेष पंडित राम नाथ पाठक के यशस्वी पुत्र एवं भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय जी की बगिया काशी हिंदू विश्वविद्यालय में संयुक्त कुल सचिव समेत कई अन्य पदों की शोभा बढ़ा चुके डॉ मार्कंडेय राम पाठक को अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में सम्मानित किए जाने का निश्चय किया गया है। ज्ञातव्य हो की डॉ मार्कंडेय राम पाठक बीएचयू से सफलतापूर्वक अपनी सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वर्तमान में अपने गृह जनपद सोनभद्र स्थित पंडित राम नाथ रघुनाथ कृषक उत्पादक संगठन पसही कलां के माध्यम से भारत सरकार की किसान पारदर्शी योजना अंतर्गत, उत्तर प्रदेश सरकार से समन्वय स्थापित कर आधुनिक कृषि यंत्रों के माध्यम से वैज्ञानिक एवं प्रगतिशील कृषि को ऊंचाइयां प्रदान करने और सोनांचल को उत्तर प्रदेश में गौरवान्वित कराने हेतु सतत प्रयत्नशील हैं। अखिल भारतीय सारस्वत परिषद द्वारा शिमला में आगामी 28 नवंबर को डॉ मार्कंडेय राम पाठक का सारस्वत सम्मान किए जाने की घोषणा से सोनांचल के प्रबुद्ध जनों वरिष्ठ पत्रकार मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी, भोलानाथ मिश्र, सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र, कांग्रेस के कद्दावर नेता राजेश द्विवेदी, प्रगतिशील किसान एवं प्रख्यात तकनीकी विशेषज्ञ डॉ जेएन तिवारी और इंजीनियर अनिल कुमार मिश्र ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें अग्रिम बधाई दी है। वही डॉ पाठक ने अपने पूज्य पिताश्री के समर्पित जनसेवा व्रत तथा सर्वशक्तिमान प्रभु श्रीराम जी की अहेतुक कृपा प्रसाद से मिलने वाले इस गौरव को सोनभद्र की माटी को मिला सम्मान बताया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!