गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशगोरखपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्य

गोरखपुर : मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद के तत्वावधान में विद्वत प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न

दैनिक बुद्ध का संदेश
गोला/गोरखपुर। गोला क्षेत्र के ग्राम पंचायत लाहीडाड़ी में माँ वैष्णवी व वेद विज्ञान परिषद के तत्वाधान में विद्वत प्रकोष्ठ की बैठक की गई। जिसमें ब्राह्मण समाज के हितों की चर्चा की गई तथा अपने धर्म एवं संस्कृति पर चलने के लिए विशेष जोर दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मां वैष्णवी विज्ञान परिषद के प्रमुख महेश आनंद त्रिपाठी ने कहां कि ब्राह्मण की मूल उसकी संस्कृति है, ब्राम्हण अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए सनातन संस्कृति प्रतिष्ठा कायम करें भारतीय संस्कृति के संवर्धन हेतु कार्य करें क्योंकि सनातन संस्कृति ब्राह्मणों की मूल धरोहर है।

विशिष्ट अतिथि मां वैष्णवी वेद विज्ञान परिषद के महासचिव आचार्य जितेन्द्र राम त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मण समाज अपने अस्तित्व को बरकरार रखनें के लिए सारे मतभेदों को भूलकर एक होनें की आवश्यकता है। ब्राह्मण की एकता से राष्ट्र और समाज का हित है। अपने धर्म और संस्कृति की सुरक्षा भी करना हम ब्राह्मणो का दायित्व है। अपनें धर्म, संस्कृति, देश के लिए मर जाना भी श्रेयस्कर है। दुसरे के धर्म और संस्कृति कदापि स्वीकार नही करना चाहिए, गीता में भगवान श्रीकृष्ण कहते हैं। स्वधर्मे निधनः श्रेयः पर धर्म हयावह बैठक में निधि प्रमुख गोरखनाथ चतुर्वेदी नें कहा कि आज ब्राह्मणों का एक होना समय की मांग है। इस बैठक में गगहा ब्लाक प्रभारी आलोक मणि त्रिपाठी अशोक त्रिपाठी, बृजेश मणि त्रिपाठी, अशोक तिवारी दयाराम तिवारी, अंकेश मणि त्रिपाठी, शंकर राम तिवारी, शिव प्रसाद तिवारी, विवेक, वेद प्रकाश, उमेश, सौरभ, पवन, राम कृपाल, ओमकृष्ण आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button