गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
Uncategorized

जिलाधिकारी ने पारदर्शिता, गुणवत्ता युक्त 37 बिन्दुओं की कि समीक्षा, सोनभद्र

जिलाधिकारी ने पारदर्शिता, गुणवत्ता युक्त 37 बिन्दुओ की समीक्षा। मुख्यमंत्री जी के विकास प्राथमिकता वाले 37 बिन्दुओं की जिलाधिकारी ने की समीक्षा निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में किया जाये पूर्ण-ंजिलाधिकारी जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विकास कार्यक्रमों व मुख्य मंत्री जी के प्राथमिकता से सम्बन्धित बिन्दुओं की समीक्षा किया। इस दौरान विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं की सम्बन्धित अधिकारियों से बारी-बारी से बिन्दुवार समीक्षा की गयी, बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवार नियोजन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने ए0सी0एम0ओ0 को स्पष्टीकरण जारी करने के साथ ही वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें और परिवार नियोजन के अन्तर्गत होने वाले कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने पंचायत राज विभाग द्वारा बनाये जा रहे पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, तो पंचायत भवनों के निर्माण कार्यों की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कहा कि हैण्डपाइप के रिबोर कार्य की प्रगति में तेजी लायी जाये, इसके लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित किया जाये, जिसके माध्यम से रिबोर के कार्यों की मानीटरिंग की जाये, इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्डों के सत्यापन के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, तो कार्ड की सत्यापन की प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति निरीक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दियें, साथ ही सत्यापन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दियें, इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने एन0आर0एल0एम0 विभाग द्वारा समूहों के गठन व अन्य कार्यों के प्रगति की समीक्षा की, तो प्रगति धीमी पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 ए0के0 जौहरी को स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दियें। इसी प्रकार से जिलाधिकारी ने कन्या सुमंगला योजनान्तर्गत लाभार्थियों के रजिस्ट्रेशन के कार्य में प्रगति लाने हेतु प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार खैरवार को निर्देशित किया, इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद में होने वाले सामूहिक विवाह के सम्बन्ध में जिला समाज कल्याण अधिकारी से जानकारी ली, तो उनके द्वारा बताया गया कि जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 500 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जो 29 नवम्बर, 2022 को होगा, जिस पर जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के कार्यक्रम को पूरी भव्य तरीके से कराया जाये, उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभाग द्वारा निर्माण कार्य कराया जा रहा है, उनमें शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये, निर्धारित समयावधि के अन्दर कार्य को पारदर्शिता, गुणवत्ता पूर्ण तरीके से हर हाल में पूर्ण करायें। निर्माण कार्य में किसी प्रकार की समस्या होती है, तो सम्बन्धित विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए कार्य को पूर्ण किया जाये, उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से करते हुए तेजी लायें और निर्धारित समय के अन्दर कार्य को पूर्ण करते हुए सम्बन्धित को हैण्डओवर किया जाये। बैठक में आयुष्मान भारत, कृषि बीज उर्वरक, रसायन, गौवंश, पशु टीकाकरण, स्वच्छ भारत मिशन-शहरी व ग्रामीण, मनरेगा, पेेंशन योजना (पति के मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला,वृद्धावस्था, दिव्यांगजन सशक्तीकरण आदि), प्रधान मंत्री आवास योजना, पेयजल (हैण्डपम्पों का अधिष्ठान एवं रिबोर), राशन कार्ड आदि योजनाओं के तहत संचालित कार्याें का समीक्षा करते हुए पात्रों को लाभ पहुंचाने का कार्य शत्-प्रतिशत करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चैहान, आर0एस0 मौर्या परियोजना निदेशक, ए0के0 गुप्ता उप निदेशक कृषि, राजेश कुमार खैरवार जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, विनय कुमार सिंह अपर जिला सूचना अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धितगण मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!