गोरखपुर        महराजगंज        देवरिया        कुशीनगर        बस्ती        सिद्धार्थनगर        संतकबीरनगर       
उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़राज्यसिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर : संसाधन केन्द्र लोटन पर क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अन्तर्गत कक्षा 6-8 के बच्चों के क्विज प्रतियोगिता का आयोजन बी आर सी लोटन पर खण्ड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया। कक्षा 6 से कक्षा 8 के कुल 140 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 10 श्रेष्ठ बच्चों का चयन किया गया। क्विज में राज्य पुरस्कार प्राप्त शिक्षक दयाशंकर पाण्डेय के विद्यालय से सबसे ज्यादा 05 बच्चे चयनित हुए।

कक्षा 6 से अंश मणि त्रिपाठी कम्पोजिट विद्यालय भेलौजी बुजुर्ग,विनय कम्पोजिट विद्यालय लोटन कक्षा 7 से प्रियांशु कम्पोजिट विद्यालय परसौना, अमन कान्दू उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी कक्षा 8 से नितेश, रमा मौर्या, अनूप आकाश त्रिपाठी उच्च प्राथमिक विद्यालय पननी, पुनीता उच्च प्राथमिक विद्यालय नेतवर, सूरज गुप्ता कम्पोजिट विद्यालय महदेइया चयनित हुये। इन बच्चों को खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र, मोमन्टो और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ए आर पी कुमार शिवम और ए आर पी पशुपति नाथ दूबे की देखरेख में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में ए आर पी राम प्रवेश यादव, शैलबाला और सूरज मिश्रा, हिमांशु राय, बाल गोविन्द पटेल, दीपक कुमार, फरहा जाहिद, वर्तिका राव, राम मूरत प्रसाद, विनय कुमार बाबूराम, रश्मि तिवारी, मोहन, जितेन्द्र कुमार आदि की उपस्थिति रही।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!