ट्रेन का इंतजार कर रही महिला की रेलवे स्टेशन पर मौत, मचा हड़कंप

दैनिक बुद्ध का संदेश
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार, मोहाना थाना क्षेत्र के हरिबंधा गांव निवासी गुलाबी देवी (60) शनिवार सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए करीब 10रू30 बजे सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। टिकट लेने के बाद वह प्लेटफॉर्म पर बैठकर ट्रेन का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ीं।मौके पर मौजूद यात्रियों ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। महिला की अचानक मौत से स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलने पर जीआरपी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।थानाध्यक्ष रमा यादव ने बताया कि महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




